जमशेदपुर:
जमशेदपुर के लिए आज का दिन मिल का पत्थर साबित होगा। मंत्रिपरिषद ने स्वर्णरेखा नदी पर मानगो पुल निर्माण एवं जमशेदपुर का पहला फ्लाईओवर योजना (Mango bridge construction and first flyover plan of Jamshedpur) को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन ने इसका उद्घाटन किया था। इसकी लागत 474 करोड़ 78 लाख 27 हजार 700 रूपए है। बन्ना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज जमशेद जी टाटा की आत्मा भी बहुत खुश होगी। आखिर उनके सपनों का जमशेदपुर आज अपनी परिकल्पना पूरी कर रहा है। जमशेदपुर की जनता ने जिस प्यार और "आर्शिवाद के साथ मुझे अपना जनप्रतिनिधि चुनकर सेवा करने का मौका दिया है। उसी सेवा के तहत आज मानगो और जमशेदपुर की जनता को मेरी तरफ से सौगात है। मानगो पुल निर्माण और फ्लाईओवर में जमशेदपुर की जनता को विश्वास दिलाता हूं। बहुत जल्द कार्य प्रारंभ होगा और मेरी निगरानी में इसका निर्माण होगा। बता दें कि इस उच्च स्तरीय पुल निर्माण एवं Elevated Approaches के माध्यम से मानगो एवं आजाद बस्ती को साकची से जोड़ने का प्रस्ताव है। इस पुल की अनुमानित लंबाई लगभग 4 KM होगी।

जिन्होंने इसे असंभव कहा था ये कैबिनेट की स्वीकृति उनके लिए मेरा जवाब
बन्ना गुप्ता ने कहा कि मेरा सपना और संकल्प था कि मानगो की जनता को जाम से मुक्ति और मेट्रो सीटी के तर्ज पर अपने शहर जमशेदपुर को विश्व स्तरीय सुविधा मिले। मेरी इस परिकल्पना को झुठा और सत्य से परे बताया गया। इस योजना के खिलाफ षडयंत्र भी रचा गया। विभिन्न अखबारों में और सोशल मीडिया में दुष्प्रचार किया गया। कहा गया कि न तो मानगो में तीसरा पुल बन सकता है और न ही फ्लाईओवर बन सकता है। किसी ने तो यह भी कहा था कि कोई समझ से परे व्यक्ति ही ऐसी कोरी कल्पना कर सकता है। लेकिन जिन्होंने इसे असंभव कहा कि ये कैबिनेट की स्वीकृति मेरा जवाब है।

सवा तीन करोड़ जनता के हित और सुविधाओं को ध्यान में रखकर काम कर रही सरकार
यह सरकार जनता का, जनता के लिए ,जनता के द्वारा चुनी गई है। जो हर बाधा को दूर कर नियमों का पालन करते हुए दृढनिश्चय,सच्ची निष्ठा और ईमानदारी के साथ राज्य की सवा तीन करोड़ जनता के हित और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। जिसका आर्शिवाद निश्चित तौर पर सरकार को मिलेगा। इस पुनित कार्य के लिए जमशेदपुर की जनता की ओर से मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी बधाई और धन्यवाद देना चाहता हूं। जिनके सहयोग से ही मैं यह कार्य संभव कर पाया हूं।