logo

मनीष जायसवाल ने हजारीबाग लोकसभा सीट से किया नामांकन

सदलगेप.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
हजारीबाग लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने नामांकन कर दिया है। इस दौरान बीजेपी के कई नेता उनके साथ मौदूग रहे। नामांकन से पहले उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्म भी मौजूद थे। जनसभा को संबोधित करते हुए मनीष जायसवाल ने पीएम मोदी के तारीफों के पुल बांधे और इंडिया गठबंधन पर कटाक्ष भी किया। इस दौरान मनीष जायसवाल ने अटल बिहारी वाजपेयी की कुछ पंक्तियां भी पढ़ी। मनीष जायसवाल ने कहा कि भारत ने पहली बार ऐसा पीएम देख रहा है जो रुद्राक्ष की माला पहनता है। इंडिया गठबंधन का एक भी नेता अयोध्या नहीं गया, आचार्य प्रमोद ने हिम्मत की तो पार्टी ने उन्हें बाहर निकाल दिया। जो राम का नहीं वो किसी का नहीं। बता दें कि हजारीबाग में 20 मई को चुनाव होना है। मनीष जायसवाल का सीधा मुकाबला जेपी पटेल से होने वाला है। 

Tags - Manish Jaiswal Manish Jaiswal News Manish Jaiswal's news Manish Jaiswal Hazaribagh Hazaribagh seat Manish BJP candidate Manish