logo

मनीष जायसवाल ने सदन में कुर्ता फाड़कर किया प्रदर्शन, कहा- क्या इस राज्य में हिंदू होना अपराध है

manish_jaiswal.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा बजट सत्र हंगामेदार तरीके से जारी है। आज हजारीबाग रामनवमी के दौरान डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध का मामला विधायक मनीष जायसवाल ने उठाया। इसके विरोध में मनीष जायसवाल ने अपना कुर्ता फाड़ लिया। उन्होंने अपने बनियान में जय श्री राम लिखा हुआ था। उन्होंने सदन में कहा कि हजारीबाग में पुलिस वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं। डीजे वालों से सिग्नेचर करवा रहे हैं कि उन्हें डीजे नहीं देना है। उन्होंने कहा कि क्या इस राज्य में हिंदू होना अपराध है।


हम तालिबान में रह रहे हैं
मनीष जायसवाल ने सदन में कहा कि हम तालिबान में रह रहे हैं। हजारीबाग के रामनवमी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है तो ऐसे में रामनवमी का जुलूस और डीजे नहीं बजाने को लेकर सरकार को स्पष्ट निर्देश देना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आर्डर में कहा है कि किसी धार्मिक अनुष्ठान के लिए राज्य सरकार 15 दिनों के लिए विशेष परिस्थिति का आदेश जारी कर सकती है। ऐसे में जब हजारीबाग की रामनवमी विश्व प्रसिद्ध है तो सरकार को ऐसा करने में क्या दिक्कत है। सदन में सरकार की तरफ से सही उत्तर नहीं आने के कारण मनीष जायसवाल ने अपना कुर्ता फाड़ दिया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT