logo

कई ने थामा AJSU पार्टी का दामन, सुदेश महतो बोले-BDO–दारोगा गरीबों की नहीं सुनते

ajsu_new.jpg


द फॉलोअप डेस्क

ओरमांझी में आज रविवार 29 जून को आजसू पार्टी  का मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पार्क पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड के अलग अलग पंचायतों से सैकड़ों की संख्या में युवा पहुंचे और सुदेश महतो के समक्ष पार्टी का दामन थामा। कार्यक्रम में दो उप मुखिया एवं ग्राम प्रधानों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सम्मेलन में सुदेश महतो ने कहा, "राज्य का भविष्य तभी संभव है जब युवा अपने नेतृत्व क्षमता को आगे लाए ओर नेतृत्व करें। आजसू के नेतृत्व में युवा शक्ति ने झारखंड राज्य के लिए संघर्ष किया। झामुमो ने आंदोलन को दिल्ली और पटना में बेचने का काम किया, लेकिन आजसू ने समझौता विहीन आंदोलन चलाकर अटल बिहारी वाजपेई से अलग राज्य बनवाया। वर्तमान की राज्य सरकार में जनता के अधिकारों को दबाया जा रहा है और दलाली एवं भ्रष्टाचार का आलम है। प्रखंड में बीडीओ और थाना में दारोगा के पास गरीब लोग आवेदन लेकर रोज पहुंचते हैं, लेकिन उनका कोई सुनने वाला नहीं। मुखिया–विधायक चुनकर भी काम नहीं हो रहा। इस व्यवस्था को बदलने की जरूरत है।"

उन्होंने आगे कहा, "शहीदों की जन्मस्थली को आदर्श ग्राम बनाने की योजना उन्होंने शुरू की थी, जो इस सरकार में अधर में लटकी है। ओरमांझी में टिकैत उमराव तथा शेख भिखारी के गांवों को आदर्श गांव बनाने के की योजना थी, जो पूरी नहीं हुई है।"
सम्मेलन में मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा, "आजसू की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं। आजसू ही शहीदों के सपनों का झारखंड बनेगी और भ्रष्ट व्यवस्था को बदलेगी।" इसके अलावा सम्मेलन को दीपक महतो, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, हकीम अंसारी, बैजनाथ महतो, रामधन बेदिया सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन राजकिशोर महतो ने  किया। इस मौके पर प्रकाश चौधरी, रामनंदन महतो संजय तिर्की, लालू महतो, सुमित महतो, अभिमन्यु सिंह, संजय महतो उपस्थित रहे। मिलन समारोह में गगरी पंचायत उप मुखिया तीर्थ मोहन उरांव, चढ़ूं पंचायत के उप मुखिया प्रीतम महतो ,पूर्व मुखिया प्रत्याशी भीम मुंडा, राज साहू ,विशाल मुंडा, शशि महतो ,धर्मवीर मुंडा ,विवेक नायक ,राहुल बैठा ,विवेक कुमार समेत सैकड़ो युवाओं ने पार्टी का दामन थामा।


 

Tags - latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand Updates latest news latest updates