logo

गिरिडीह : बिरनी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

गिरीडीह.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र स्थित पूर्वी बलगो गांव में गुरुवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान 23 वर्षीय गुलेशा खातून के रूप में की गई है। घटना के बाद से पति एनाउल अंसारी सहित ससुराल के सभी सदस्य फरार हैं।

सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि दहेज प्रताड़ना के कारण उसकी हत्या की गई है। बताया गया कि गुरुवार को एनाउल अंसारी, जो बलगो गांव का निवासी है, गुलेशा को उसके मायके चिरुडीह से लेकर आया था। घर लौटने के कुछ समय बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद देर रात गुलेशा की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

परिजनों के अनुसार, गुलेशा का एक पांच महीने का दुधमुंहा बेटा भी है। घटना की जानकारी मिलते ही उसके पिता शकूर अंसारी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। बेटी का शव देखकर वे बदहवास हो गए। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


 

Tags - latest jharkhand news jharkhand updates latest jharkhand news latest jharkhand updates latest updates latest giridih news giridih updates latest news