logo

BJP नेता को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

chatur_sahu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के ओरमाझी में मंगलवार (21 फरवरी) दोपहर 12 बजे अपराधियों ने भाजपा नेता चतुर साहू को गोली मार दी। इस गोलीबारी की घटना में भाजपा नेता बुरी तरीके से घायल हो गए है। गोली उनके हाथ पर लगी है। फिलहाल उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले की जानकारी पाकर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू कर दी है। ओरमांझी थाना प्रभारी ने बताया कि घायल व्यक्ति से जानकारी हासिल करने का प्रयास किया गया लेकिन वह अभी बता पाने की स्थिति में नहीं है। वहीं बताया जा रहा है कि मास्क लगाकर आए अपराधी ने चतुर साहू को गोली मारी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT