logo

रांची : किराना दुकान में भीषण ब्ला'स्ट, आग की चपेट में आ गई 4 दुकानें

dukaan_me_blast.jpg

रांची:
राजधानी के लालपुर थानाक्षेत्र स्थित प्लाजा चौक (Plaza Chowk) के पास एक किराना दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट (cylinder blast) के बाद भीषण आग लग गई। अचानक विस्फोट के बाद लगी आग ने 4 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड विभाग (fire brigade department) को दी गई। मौके पर दमकल की टीम पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी है। पुलिस (Ranchi Police) टीम भी मौके पर पहुंच गई है। खबर लिखने तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया था।