logo

झारखंड : टायर गोदाम में लगी भीषण आग, 40 दमकल की गाड़िया आग बुझाने में जुटी 

29_05_2022-fire_at_tire_godown_22754152.jpg

डेस्क  :
जमशेदपुर के मानगो में स्थित एक टायर गोदाम में भीषण आग लग गई है। आज को बुझाने में करीब 40 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां जुटी है। शहर के मानगो उलीडीह थाना अंतर्गत हिलव्यू कॉलोनी के पास एक टायर गोदाम में आग लग गई है। आग ने देखते ही देखते विकराल रुख अख्तियार कर लिया। आग  की लपटे इतनी ऊँची हैं कि दूर से ही आग दिख रही है।आग लगने की घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया है। मौके पर 40 से ज्यादा दमकल की गाड़िया आग बुझाने में जुटी हुई है। आग की वजह से आस पास रहने वाले लोग घर छोड़कर बाहर निकल गए हैं। 

पुलिस और दमकल मौके पर मौजूद 
आग बुझाने के लिए टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन की गाड़ियां लगातार प्रयास कर रही हैं।मौके पर पुलिस भी मौजूद है। करीब 40 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।वही  विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस भीड़ को हटाने में जुट गई है। 

रिहायसी इलाके में लगी आग 
आग इतनी भयावह है कि कई किलोमीटर दूर से आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। जिस टायर गोदाम में आग लगी है ,उसके आस-पास का इलाका आवासीय है। आगजनी की घटना से भयभीत लोग अपने घर छोड़कर दूसरी जगहों पर  चले गए हैं।   पुलिस का कहना है आग कैसे लगी इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल इस आगलगी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं।