logo

रांची : Airtel गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की टीम बुझाने में जुटी

namkum.jpg

रांची:
रांची के नामकुम थाना स्थित एयरटेल के गोदाम (airtel warehouse) में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयावह है कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही है। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल की टीम (fire brigade Team) मौके पर पहुंच कर आग बुझाने  की कोशिश में लगी है। बताया जा रहा है कि इस आगलगी में काफी नुकसान हुआ है।


सुबह 4बजे लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार आग सुबह 4बजे लगी। आग की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। खबर लिखने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। बताया जा रहा है कि दमकल के कई वाहन मौके पर मौजूद हैं और आग पर पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। इस आग लगी में काफी नुकसान हुआ है