logo

रांची : बैट्री गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

battery_godwn.jpg

रांची:
राजधानी रांची में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। पहाड़ी मंदिर स्थित एमएस बालाजी पावर सॉल्यूशन बैट्री गोदाम (Power Solution Battery Warehouse) में आग लग गई। आग लगने की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इससे आसपास को लोगों में अफरा-तफरा महौल बन गया। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंच (fire brigade reached the spot) कर आग बुझने में लग गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि आग शॉट सर्किट के कारण लगी है। पुलिस (Ranchi Police) मामले की जांच कर रही है।