द फॉलोअ डेस्क
राँची नगर निगम के मेयर प्रत्याशी सुजीत कुजूर ने आज राजधानी की सड़कों पर अपनी ताकत का अहसास कराया। मोराबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू हुई सुजीत कुजूर की विशाल बाइक रैली ने पूरे शहर का भ्रमण किया, जिसमें हजारों की संख्या में युवा और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। रैली की शुरुआत से पहले सुजीत कुजूर ने बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि बापू के सेवा और समर्पण के आदर्शों को लेकर ही वे चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि वे राँची को बापू के सपनों के अनुरूप स्वच्छ और स्वावलंबी शहर बनाएंगे।
.jpeg)
राँची की सड़कों पर गूँजा 'ईंट' छाप का नारा
बापू वाटिका से शुरू होकर यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी, जहाँ समर्थकों ने सुजीत कुजूर के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। अपने चुनाव चिह्न 'ईंट' का जिक्र करते हुए सुजीत जी ने कहा, "आज की यह भीड़ बदलाव का संकेत है। जनता अब खोखले वादों से ऊब चुकी है और विकास की एक मजबूत ईंट (नींव) रखना चाहती है। मेरा लक्ष्य राँची को भ्रष्टाचार मुक्त और व्यवस्थित नगर निगम बनाना है। रैली के दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह हाथ हिलाकर और फूल बरसाकर सुजीत कुजूर का स्वागत किया। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़कों पर उमड़ा यह युवाओं का जोश ही उनकी जीत की गारंटी है।
