रांची:
कोलकाता के एनकेडीए कम्युनिटी सेंटर में संपन्न अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता (international karate competition) में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने 16 स्वर्ण, 8 रजत पदक व 7 कांस्य पदक सहित कुल 31 पदक जीता। 16 स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम को ओवरऑल चैंपियन (overall champion) का खिताब दिया गया। इस उपलब्धि से पूरा देश गदगद हो गया है। विजेता टीम के रांची वापस आने पर इनका भव्य स्वागत किया गया है। इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों खेल प्रेमियों एवं सैकड़ों लोगों ने फूल और मालाओं के साथ इनका भव्य स्वागत किया गया।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार
इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निदेशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि खिलाड़ियों ने इसके लिए काफी मेहनत की थी। यह पिछले कुछ महीनों से इस प्रतियोगिता की तैयारी जोर शोर से लगे थे जिसका परिणाम आप सब के सामने है। यह खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आगामी दिनों में दूसरे देशों में आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं में भी यह भाग ले सकेंगे l

इन्होंने जीता पदक
आर्यमन जैन – काता में स्वर्ण, कुमीते में स्वर्ण
आरोही भूमि कच्छप – काता में रजत, कुमिते में कांस्य
एलिसन रूपाल – काता में रजत
मयंक कुमार दास – काता में स्वर्ण, कुमिते में स्वर्ण
साहिल कुमार महतो – काता में कांस्य
आशाइन जुरिएल मिंज – काता में कांस्य, कुमिते में रजत
अक्षज जैसवाल – काता में रजत
एरोन क्रिस्टीन मिंज – काता में ब्रोंज
अंजली कुमारी – काता में स्वर्ण, कुमिते में स्वर्ण
रूप मल्लिक – काता में स्वर्ण, कुमिते स्वर्ण
काजल कुजूर – काता रजत
अदीबा नाज़ – काता में रजत, कुमिते में कांस्य
त्रिविक्रम रॉय – काता में स्वर्ण
कुमारी मीनाक्षी – काता में स्वर्ण, कुमिते में स्वर्ण
सुहानी कुमारी – काता में कांस्य, कुमिते में कांस्य
कृतिका कुमारी –काता में स्वर्ण, कुमिते में रजत
आयुष धीवर – काता में स्वर्ण
कुमार अरिंदम – काता में स्वर्ण, कुमिते में रजत
राकेश तिर्की – काता में स्वर्ण, कुमिते में स्वर्ण