logo

गुमला : रसोइया-संयोजिका संघ की बैठक, न्यूनतम वेतन के लिए रांची में आंदोलन का निर्णय

fymndytim.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक शनिवार को रायडीह प्रखंड में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष देवकी देवी ने की, जबकि संचालन प्रखंड कोषाध्यक्ष सीमा देवी ने किया। बैठक में राज्य कमेटी द्वारा 13 मार्च 2026 को लिए गए निर्णय की जानकारी दी गई। बताया गया कि सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन देने को लेकर स्पष्ट सहमति नहीं जताई गई है। इसी के विरोध में राज्य कमेटी ने निर्णय लिया है कि झारखंड के सभी रसोइया और संयोजिका अध्यक्ष राज्य की राजधानी रांची में एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।
बैठक में कहा गया कि सभी सदस्य रांची पहुंचकर तीन दिनों तक वहीं रहकर अपनी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष आवाज उठाएंगे। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन को और तेज करेंगे। बैठक में कुन्ती कुमारी, संगीता कुमारी, लोरेनटीना कुजूर, प्रभा एक्का, संगीता टोप्पो सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Tags - Jharkhand school cook workers protest Jharkhand cook workers union meeting School cooks minimum wage demand Jharkhand Raydih Gumla cook workers meeting Devki Devi Jharkhand cook union leader Jharkhand mid day meal workers union