द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा झारखंड की बैठक रांची के पुंदाग स्थित जगसुमन अपार्टमेंट में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय संयोजक ई. आशुतोष कुमार झा ने बताया कि पिछले दो दशकों से संगठन बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में सक्रिय है। बिहार में 18 जनवरी को विधिवत लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें ललित कुमार झा चुने गए। बैठक की अध्यक्षता डॉ. दीपक कुमार दूबे ने की और उन्होंने बताया कि अब झारखंड में ब्राह्मणों के लिए एक सशक्त संगठन बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए जल्द ही प्रादेशिक, प्रमंडलीय, जिला, प्रखंड और ग्राम स्तर पर संयोजक, संगठन प्रभारी, सदस्यता प्रभारी, सर्वेक्षण प्रभारी और सह संयोजक नियुक्त किए जाएंगे। इसके बाद सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और ग्राम/वार्ड अध्यक्ष का चुनाव सदस्यगण करेंगे।
इस बैठक में प्रादेशिक संयोजन समिति का गठन भी किया गया, जिसमें प्रदेश संयोजक शैलेश मिश्रा, प्रदेश संगठन प्रभारी स्वेता झा, प्रदेश सदस्यता प्रभारी चंद्रनाथ झा, प्रदेश सर्वेक्षण प्रभारी सुशील ठाकुर और प्रदेश सह संयोजक अनूप दूबे को चुना गया। समिति की घोषणा धर्मेंद्र तिवारी ने की। धन्यवाद ज्ञापन सुरेश नारायण झा ने किया। बैठक में कई प्रमुख नेताओं ने भी संबोधित किया।