रांची
सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में भोजपुरी और अंगिका को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल नहीं किया गया। बैठक में कुल 15 प्रस्ताव पारित हुए। बता दें कि कैबिनेट की पिछली बैठक में कांग्रेस की मंत्री दीपिका पांडे सिंह और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने भोजपुरी और अंगिका को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल करने का मुद्दा उठाया था। इसके बाद पिछली बैठक में प्रस्ताव को स्थगित कर दिया गया था। वहीं, कैबिनेट ने जेटेड नियमावली को घटनोत्तर स्वीकृति दी है। पुरानी नियमावली में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भोजपुरी और अंगिका को क्षत्रिय भाषा की सूची में नहीं शामिल किया गया।
ये भी बता दें कि आज की बैठक में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भोजपुरी, अंगिका और मगही को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल करने का मुद्दा उठाया। उसके आलोक में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अन्य भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल करने के लिए एक समिति का गठन किया जायेगा। ये समिति विचार करेगी कि किन भाषाओं को सूची में शामिल किया जाये। इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जायेगा।
खबर अपडेट की जा रही है...