logo

2 दिसंबर को पाकुड़ में लगेगा मेगा रोजगार मेला, अनेक कंपनियां करेंगी चयन

fhjsfy.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, पाकुड़ द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला–2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 2 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को प्रातः 10:30 बजे से बाजार समिति मैदान, गोकुलपुर, पाकुड़ में आयोजित होगा।
रोजगार मेला विभिन्न शैक्षणिक और तकनीकी योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक, बी.एड., एमबीए तथा अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थियों के लिए अनेक कंपनियाँ मौके पर ही चयन प्रक्रिया संचालित करेंगी। कंपनियों द्वारा शिक्षक, प्रशिक्षक, मशीन ऑपरेटर, तकनीशियन, फिटर, कुक, ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, मैकेनिकल, कॉल सेंटर, सेल्स एग्जिक्यूटिव, सुपरवाइज़र, सिक्योरिटी गार्ड, टेली-सेल्स और डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
मेला पूर्णतः निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा, नियोजनालय पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र तथा स्थानीय निवास प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इच्छुक उम्मीदवार jharniyojan.jharkhand.gov.in तथा www.ncs.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं। उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में शामिल होकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएँ। यह रोजगार मेला युवाओं को उद्योगों से जोड़ने और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन की एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates latest Updates Jharkhand jharkhand News in Hindi latest jharkhand News Jharkhand News in hindi latest Pakur News Pakur News updates Latest Pakur News Pakur News in hindi odda Updates Pakur News late