द फॉलोअप डेस्क
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची में छात्रवृति फार्म भरने में हो रही समस्याओं को लेकर रजिस्ट्रार और छात्र संकाध्यक्ष के साथ छात्र- छात्रों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में छात्र प्रतिनिधि बबलू महतो, ऋषभ कुमार और कमलेश महतो के द्वारा छात्रवृत्ति संबंधित निम्नलिखित समस्याओं को सुधार करने का प्रस्ताव रखा गया।

अविलंब समस्याओं का समाधान होगा
इन विषयों को गंभीरता से लेते हुए रजिस्ट्रार डॉ. नमिता सिंह और डीएसडब्ल्यू डॉ. एस.एम अब्बास ने अविलंब समस्याओं का समाधान करने की बात कहीं। मौके पर पंकज, अभय, हेमन्त, सुकुमार, अमृत, ज्योतिष, कैलाश, दीप, रोशन, प्रणव, मगली आदि छात्र - छात्राएं उपस्थित थे। छात्रवृत्ति पोर्टल में कोर्स का ऑप्शन नहीं आने को लेकर विवि अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT