logo

रांची :  19 नवंबर के सीएम घेराव कार्यक्रम करेंगे शिक्षक, दिशोम गुरु शिबू सोरेन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

teachers.jpg

रांची:
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ (All Jharkhand Primary Teachers Association) के पदाधिकारियों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन,सुदेश महतो, शिल्पा नेहा तिर्की, समरी लाल, जोबा मांझी,समीर मोहंती से मुलाकात की। उन्हें अपनी चार सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों से हो रहे भेदभाव शोषण तथा इसके विरोध जारी संघ के आंदोलन की जानकारी दी। शिक्षको ने उनसे भरपूर सहयोग की मांग भी की। संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र चौबे व मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने सभी जनप्रतिनिधियों को शिक्षकों के चल रहे आंदोलन और 19 नवंबर के सीएम घेराव कार्यक्रम की जानकारी दी।

 बिना किसी वित्तीय उन्नति के ही सेवानिवृत होने को मजबूर शिक्षक
संघ के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्य प्रवक्ता ने मंत्रियों को बताया कि सरकार शिक्षकों के साथ भेदभाव कर रही है। सरकार द्वारा अन्य कर्मियों को देय सुनिश्चित वृति उन्नयन योजना MACP से अलग रखा जा रहा है। इसके साथ ही शिक्षकों को बिना किसी वित्तीय उन्नति के ही सेवानिवृत होने को मजबूर कर दिया जाता है। छठी वेतनमान में जनवरी 2006 से उत्क्रमित वेतनमान शिक्षकों के न्यूनतम आरंभिक वेतन निर्धारण की विसंगति के निराकरण की अनदेखी की जा रही है। जबकि सादृश मामले में सचिवालय कर्मियों की समस्या का निराकरण कर दिया गया। साथ ही शिक्षकों को उनके गृह जिला में स्थानांतरित करने का अवसर देने संबंधी सुस्पष्ट नियमावली अब तक नहीं बनी है। शिक्षकों ने अपनी मांग बताते हुए कहा कि अध्यापन कार्य से विमुख रखते हुए जबरन लिपिकीय कार्य करने को मजबूर करना और गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाए रहने की प्रवृति से मुक्ति दिलाने की मांग रखी है।
ये लोग रहें मौजूद
उपस्थित शिक्षकों में प्रदेश अध्यक्ष मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद, अजय ज्ञानी राकेश कुमार,संतोष कुमार,रघुनाथ महतो,सलीम सहाय,कृष्ण शर्मा, सुरंजन कुमार,सुरंजन कुमार,बद्री विशाल,अरविंद भगत,कमलेश कुमार,जुबेर आलम,राणा जितेंद्र,राकेश प्रसाद, नागेश प्रसाद,अरुण कुमार,शिवनाथ टोप्पो,संजीत चक्रवर्ती,सिद्धार्थ सिन्हा आदि शिक्षक मौजूद थे।