logo

रांची : आय से अधिक मामले में मेनन एक्का दोषी करार, भेजी गई जेल

ekka.jpg

रांची:
आय से अधिक मामले में मेनन एक्का को दोषी करार किया गया है। दोषी ने CBI कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बता दें कि प्रोविजनल बैल की अवधि समाप्त होने के बाद मेनन एक्का ने सरेंडर किया है। मेनन एक्का मंत्री एनोस एक्का की पत्नी है। बता दें कि मेनन एक्का ने इस मामले में मिली सजा को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।


पीएमएलए के तहत दर्ज कराई गई थी प्राथमिकी
गौरतलब है कि एनोस एक्का मधु कोडा सरकार में वर्ष 2006 से 2008 तक मंत्री थी और इससे पहले अदालत ने धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत 20,31,77,852 रुपये के धनशोधन मामले में उन्हें दोषी करार दिया था। प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड सतर्कता ब्यूरो द्वारा पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराने के बाद पीएमएलए के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। सीबीआई ने इससे पूर्व एक्का, उनकी पत्नी और अन्य के खिलाफ 17 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगाया था जो कथित तौर पर कोडा सरकार में मंत्री रहने के दौरान अर्जित किया गया था।