logo

मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, कहा-लोहरदगा सदर अस्पताल बनेगा 300 बेड का आधुनिक हॉस्पिटल

irfan_ansari_lohar.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आज लोहरदगा पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इसके बाद वे बेतला के लिए रवाना हुए।
लोहरदगा दौरे के दौरान मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार सुदृढ़ हो रही हैं और लोहरदगा में भी जल्द ही बदलाव देखने को मिलेंगे। खासतौर पर, उन्होंने बताया कि लोहरदगा सदर अस्पताल को अपग्रेड कर 300 बेड वाला आधुनिक अस्पताल बनाया जाएगा।
इसके अलावा, जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए एक नए सिविल सर्जन की नियुक्ति भी की गई है। मंत्री ने बताया कि पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू के आग्रह पर लोहरदगा में लंबे समय से बंद पड़ा डायलिसिस केंद्र भी दोबारा शुरू कर दिया गया है। डॉ. अंसारी ने कहा कि जैसे-जैसे राज्यभर में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो रही हैं, वैसे ही लोहरदगा में भी आने वाले समय में लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand Updates latest jharkhand News lohardaga News lohardaga Updates latest lohardaga News lohardaga news Udpates latest news latest Jharkhand Nws latest jharkhand news irfan Ansari news Irfan Ansari news Updates late