logo

मंत्री इरफान ने बोकारो में वज्रपात से हुई मौतों पर जताया दुख, कहा-परिवार को सहायता प्रदान की जाएगी

IRFAN30.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बोकारो जिले में वज्रपात के कारण हुई लोगों की मृत्यु की घटना को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, "बोकारो में वज्रपात से 5 लोगों की मृत्यु की घटना काफ़ी दुःखद है। मेरी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है। आपदा प्रबंधन विभाग से परिवार को सहायता प्रदान की जाएगी। बोकारो डीसी सहायता हेतु आवश्यक कार्रवाई करें।"
 

इस घटना के बाद बोकारो जिला प्रशासन ने भी त्वरित प्रतिक्रिया दी। बोकारो डीसी ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "गोपालपुर में वज्रपात से हुई 02 जनहानि की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोक-संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। प्रशासन द्वारा राहत - सहायता की कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार को अविलंब मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।" प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए राहत कार्य शुरू कर दिया है और मुआवजा जल्द ही उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

 

Tags - latest news latest news Udpates Bokaro News bokaro news Updates latest jharkhand News jharkhand news Updates latest Jharkhand News jharkhand Updates