रांची:
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हेमेंद्र प्रताप देहाती (Hemendr Pratap Dehate) से सोमवार को रिम्स (RIMS) में पेयजल और स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर मिलने पहुंचे। इस दौरान डॉक्टरों से उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली। हेमेंद्र प्रताप देहाती से मुलाकात के दौरान मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भोजपुरी में बातचीत की। साथ ही उन्हें चाचा कह कर संबोधित किया। उन्हें प्रणाम कर उनका आशीर्वाद भी लिया। मिथलेश ठाकुर ने कहा कि कनहर सिंचाई परियोजना में पानी देखे के बा। जल्दी ठीक होई। इस दौरान भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही भी मौजूद थे। बता दें कि सांस की नली में संक्रमण और यूरिन में समस्या के बाद हेमेंद्र प्रताप देहाती को 9 दिसंबर को रिम्स में भर्ती किया गया है। मेडिसिन विभाग के डॉ. संजय कुमार सिंह उनका इलाज कर रहे है।
