द फॉलोअप डेस्क
विधायक प्रदीप यादव ने सालों से लंबित सिंचाई परियोजनाओं को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में 50 साल बाद भी कई डैमों का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। वहीं डैमों के जीर्णोद्धार के नाम पर करोड़ों खर्च होने के बाद भी उनका कैंचमेंट एरिया कम हो रहा है और नहरें सूख रही है। राज्य में 29.4 लाख हेक्टेयर खेती योग्य जमीन में से 10 लाख हेक्टेयर भूमि पर ही सिंचाई की सुविधा है। प्रदीप यादव ने कहा कि सरकार डैमो के अधूरे कार्यों को कब तक पूरा करेगी। इस पर सरकार की ओर से मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जवाब देते हुए कहा कि अधूरी परियोजनाओं का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। 2025 तक अधूरे योजनाओं को पूरा किया जाएगा। सालों से लंबित परियोजनाओं को लेकर सरकार गंभीर है। इस पर प्रदीप यादव ने कहा कि जो योजनाएं 50 साल में ही पूरे नहीं हुए हैं वे 5 साल में कैसे पूरे होंगे। इसका क्या आधार है मंत्री बताएं। मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि सबसे बड़ा आधार सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति है। उन्होंने आश्वासन दिया कि 2025 तक अधिकांश परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT