चतरा:
राज्य के श्रम नियोजन और कोशल विकास मंत्री सत्यानन्द भोक्ता (Satyanand Bhogta) आज चतरा लोकसभा के बेलखोरी पंचायत में डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण (Ambedkar's statue unveiled) किया। उनके साथ सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशुन दास ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम आयोजक समिति के लोगों ने सत्यानन्द भोक्ता के आगमन पर फूल माला और पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।

देश का विकास तब ही होगा जब औरतें विकसित होंगी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री भोक्ता ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का पिता कहा जाता है। उन्हें दलितों का नेता, समाज सुधारक और संविधान के निर्माता के रूप में भी जाना जाता है। डॉ भीमराव ने हमेशा शोषितों, वंचितों और महिलाओं के उत्थान के कार्य किया। बाबा साहब का मानना था कि कोई देश तब तक विकास नहीं कर सकता जब तक वहां की औरतें विकसित ना जाएं। संविधान के माध्यम से पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य उन्होंने किया।

तेली साहू सम्मान समारोह में हुए शामिल
इसके साथ ही सत्यानन्द भोक्ता इटखोरी पहुंचे। इस दौरान सत्यानन्द भोगता इटखोरी प्रखंड के पीतीज में अखिल भारतीय तेली साहू महासभा के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर आगमन के पश्चात तेली साहू समाज के लोगों ने मंत्री भोक्ता का फूल माला व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके उपरांत मंत्री भोक्ता और बड़कागांव विधाय अम्बा प्रसाद ने सामुहिक रूप से समाज के महापुरुष बाबा भामाशाह समेत अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया। साथ ही पुष्पांजलि अर्पित कर विधिवत शुभारंभ किया। तत्पश्चात मंत्री भोक्ता ने समाज के वैसे लोग जिन्होंने समाज में सरकारी नौकरी समेत हरेक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।

कुरीतियों को दूर कर बेहतर समाज का करें निर्माण
इस तेली साहू महासभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री भोक्ता ने कहा कि कोई भी समाज तभी आगे बढ़ता है जब समाज में शिक्षा के प्रति अग्रणी हो। लोगों को कुरीतियों को दूर कर बेहतर समाज के निर्माण के लिए आगे आना चाहिए। नशापान आदि से दूर रहना चाहिए। दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए हर जरूरी उपाय किए जाने चाहिए ताकि लोग स्वतः दहेज प्रथा के विरुद्ध में खड़ा हों।