logo

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया नेपाल हाउस का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित अधिकारियों को किया जाएगा शोकॉज

ss3.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आज नेपाल हाउस स्थित विभागीय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। मंत्री के अचानक पहुंचने से कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विभाग के सभी कोषांगों का दौरा किया और वहां की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी, पदाधिकारी और अधिकारी अपने-अपने दफ्तरों में अनुपस्थित पाए गए। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मौके पर मौजूद पदाधिकारियों से उनके कार्य और योजनाओं से संबंधित जानकारी भी ली। निरीक्षण के क्रम में कुछ पदाधिकारी अपने सहयोगी कर्मियों को लेकर बहाने बनाते नजर आए, जबकि कुछ पदाधिकारी निरीक्षण की सूचना मिलने के बाद दौड़ते-भागते कार्यालय पहुंचे।
बायोमैट्रिक प्रणाली से आज की उपस्थिति का डेटा एकत्र किया गया है। कार्यालय में निर्धारित समय के बाद पहुंचे पदाधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। इस सूची के आधार पर अनुपस्थित अधिकारियों और पदाधिकारियों को शो कॉज नोटिस जारी करने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्यस्थल पर सभी कर्मी हर हाल में निश्चित समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि समय की पाबंदी और अनुशासन बेहतर कार्य संस्कृति के लिए अनिवार्य है, और कार्य संस्कृति में सुधार से विकास योजनाओं को गति मिलेगी।



 

Tags - Latest jharkhand news Agriculture Minister Shilpi Neha tirkey latest jharkhand Updates nepal House latest nepal House news Latest nepal House updates Jharkhand Updates Latest Jharkhand News Jharkhand Updates in Hindi latest updates