द फॉलोअप डेस्क
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू दिवंगत पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया।
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा, "यह दुःखद घटना न केवल एक परिवार के लिए, बल्कि संपूर्ण झामुमो परिवार के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। झामुमो परिवार ने एक मार्गदर्शक और संरक्षक खो दिया है। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और उन्हें सांत्वना देता हूं। झामुमो केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि एक मजबूत सामाजिक संगठन भी है, जो अपने सदस्यों और उनके परिवारों के साथ हर परिस्थिति में एकजुटता से खड़ा रहता है।"
