logo

'रन फॉर झारखंड' के प्रतिभागियों को मंत्री सुदीव्य कुमार ने किया सम्मानित, बोले- युवाओं ही राज्य की असली ताकत

SONUUUUUUUUUUUUUUUUUUUUU.jpg

रांची 
झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित “रन फॉर झारखंड – झारखंड के 25 साल, 25 कदम” कार्यक्रम में भाग लेने वाले विजेताओं और प्रतिभागियों को आज राज्य के कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदीव्य कुमार ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंत्री सुदीव्य कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं का जोश, उत्साह और सहभागिता ही झारखंड की असली शक्ति है। उन्होंने कहा, “हम सब मिलकर आने वाले वर्षों में एक स्वस्थ, शिक्षित, संगठित और प्रगतिशील झारखंड के सपने को और मजबूत बनाएँगे।”
राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर राज्य के विकास, एकता और प्रगति के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News