logo

पलामू : बाल सुधार गृह में नाबालिग की संदिग्ध स्थिति में मौत, पुलिस कर रही सीसीटीवी की जांच

पलामू5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू के मेदिनीनगर स्थित बाल सुधार गृह में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक नाबालिग की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हैं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हालांकि नाबालिग युवक की मौत कैसे हुई है, इसका पता नहीं चल पाया है। युवक की हत्या हुई है या सुने आत्महत्या की है इसकी जांच की जा रही है। वहीं घटना का कारण पता लगाने के लिए बाल सुधार गृह में लगे सीसीटीवी फूटेज खंगाले जा रहे हैं। 
मामले को लेकर सिटी थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने कहा है कि पंचनामे की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण पता चल सकेगा। वहीं मृतक के परिजन अमुके पर पहुँच चुके हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update palamu news palamu khabar palamu update