logo

अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सोलोमन का ईसाई समुदाय ने किया स्वागत 

ranchi225.jpg

रांची
राज्य अल्पसंख्यक आयोग के कार्यालय में गुरूवार को ईसाई समुदाय की ओर से अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) प्राणेश सॉलोमन का जोरदार स्वागत किया गया। सोलोमन के मनोनयन पर सभी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन सहित इंडिया गठबंधन के सभी मंत्रियों के प्रति आभार प्रकट किया। उपाध्यक्ष प्रानेश सोलोमन के सम्मान में आयोजित अभिनंदन तथा स्वागत समारोह में मसीही समुदाय से डॉ बिशप जयराज मार्क दुमका, फॉदर अजीत कुमार खेस प्रोविंशियल एसजे रांची, बिशप सीएन आई चर्च रांची, बिशप जी ई एल चर्च रांची, आर्च बिशप, एन डब्लू जी ई एल चर्च रांची, अध्यक्ष झारखंड क्रिश्चियन एसोसिएशन क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन रांची, शशी पन्ना, संदीप उरांव क्रिस्चियन मैरेज रजिस्ट्रार डॉ राकेश पॉल के  साथ झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एकरारुल हसन आलम, कारी बरकत अली एवं रंजीत कुमार मल्लिक सहित कई कॉलेज के प्रिंसिपल और मसीही समुदाय के पास्टर शामिल थे।


 

Tags - Minority Commission Jharkhand NewsSolomon