logo

कांग्रेस का अल्पसंख्यक मोर्चा इस तरह करेगा भारत जोड़ो न्याय यात्रा और राहुल गांधी का स्वागत

congress112.jpeg

रांची 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyaya Yatra) के जननायक राहुल गांधी के झारखंड आगमन को ऐतिहासिक बनाने को तैयारी के लिए आज कांग्रेस अल्पसंख्यक घटक ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता मंजूर अंसारी ने की। बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी उमैर खान शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन संगठन महासचिव अख्तर अली ने किया। मौके पर मंजूर अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा झारखंझ में आठ जिलों से गुजरेगी। इन सभी जिलों में मंच बनाकर अल्पसंख्यक कांग्रेस के सदस्य न्याय यात्रियों का स्वागत करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जिला अध्यक्ष को अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है। 

अन्याय के खिलाफ है कांग्रेस 

बैठक में उमैर खान ने कहा कि युवा और महिलाओ के साथ जो अन्याय हो रहा है, इसे कांग्रेस पार्टी किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं कर सकती। कहा कि इस कार्यक्रम को किसी भी परिस्थिति में ऐतिहासिक बनाया जाएगा। कोशिश होगी कि अधिक से अधिक लोगों को राहुल गांधी से मिलने का अवसर प्रदान दिया जाएगा‌। यह निर्णय लिया गया है कि अल्पसंख्यक घटक के द्वारा शर्ट, टोपी इत्यादि सामग्रियों का वितरण न्याय यात्रा के दौरान होगा। मंजूर अंसारी ने कहा कि झारखंड प्रदेश के लिए यह गौरवशाली पल होगा जब जननायक राहुल गांधी एक सप्ताह के लिए झारखंड में पैदल यात्रा करेंगे।

मौके पर येे लोग थे मौजूद 

कार्यक्रम को मुख्य रूप से उपाध्यक्ष दिलीप जॉन तिग्गा, उपाध्यक्ष अब्दुल करीम अंसारी, एस रिजवी, महासचिव सोहराब अंसारी, मंजूर आलम, गुलाम जावेद, तौकीर अख्तर, शमशेर आलम, गुलरेज अंसारी, गुलाम रब्बानी, रुस्तम अली, गुलाम सरवर, हुसैन खान, सनाउल्लाह खान, जावेद इकबाल, कुमुदिनी प्रभावती, तसलीमा मलिक, साजिद अली खान, जहीर अंसारी, अरशद वहाब, जोया परवीन, जीशान खान, एडवर्ड हंस, शाने रहमत, साहब वसीम, जहीर अंसारी, इम्तियाज आलम, अनवर हुसैन, परवेज आलम, बाबर अंसारी, मुसर्रत जमील, फहीम वारसी आदि ने संबोधित किया।