द फॉलोअप डेस्क
गिरीडीह जिले के गांवा प्रखंड में एक बच्चे ने गेंद समझकर बम उठा लिया। जिसके बाद बच्चे ने उस बम को दीवार पर मारा जिससे जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में बच्चा घायल हो गया है। विस्फोट की आवाज सुनकर वहां आसपास के लोग वहां पहुंचे। बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद वह बेहतर है। बच्चे का नाम शिवम कुमार बताया जा रहा है। जिसकी उम्र 9 साल है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

घर के बाहर रखा था बम
घटना की जानकारी देते हुए शिवम की मां संजू देवी ने बताया कि शिवम कुमार घर से बाहर खेलने निकला था। तभी उसने दरवाजे पर बम देखा। शिवम ने बम को गेंद समझ हाथ में उठाकर दीवार पर पटक दिया। पटकते ही विस्फोट होने से वह बुरी तरह घायल हो गया।बच्चे के पिता उपेंद्र यादव ने तत्काल गांवा पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस के निर्देश पर बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

संजू देवी ने अपनी देवरों पर लगाया आरोप
संजू देवी को आशंका है कि घर के इकलौते चिराग को जान से मारने के लिए उसके दो देवरों पंकज यादव और सुनील यादव ने बम दरवाजे पर रखवाया होगा। दोनों देवरों से उपेंद्र यादव की वर्षों पुरानी दुश्मनी चल रही है। पूर्व में दोनों देवर टांगी से जानलेवा हमला किया था। मामले का अभी भी मुकदमा चल रहा है। बम विस्फोट मामले में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी भुक्तभोगी दंपत्ति कर रहे हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT