द फॉलोअप डेस्क
हूल दिवस के अवसर पर मनोहरपुर विधानसभा विधायक जगत माझी ने आनंदपुर प्रखंड के समीज स्थित मुक्तिपत्थर टोला में आयोजित हूल दिवस सह सिदो-कान्हो की श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। उन्होंने मुक्तिपत्थर स्थित सिदो-कान्हो व तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
मौके पर विधायक जगत मांझी ने कहा, "हमारे क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों के खिलाफ मुहिम चलाई। इनमें बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हो, चांद-भैरव, तिलका मांझी जैसे कई नाम शामिल हैं। 30 जून 1855 को भोगनाडीह में क्रांति का बिगुल फूंका गया था। इसे हम संथाल विद्रोह के नाम से जानते हैं। हमारे क्रांतिकारियों के प्रयास से हम जल, जंगल और जमीन को बचाना सबसे जरूरी है। विधायक के आगमन पर समीज, गुड़गांव व बाघचट्टा के ग्रामीणों ने परंपरागत तरीके से नाच, गान कर स्वागत किया।"
मौके पर पिंटू जैन, राजू सिंह, सुशील हेम्ब्रोम, विनोद हेम्ब्रोम, पोथीराम हांसदा, शिवनाथ हांसदा, रघुनाथ हेम्ब्रोम, मारकस हेस्सा, धरम मरांडी, उमेश मरांडी, गोविंद हांसदा समेत काफी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने वीरों को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
