logo

बजट सत्र : विधायक कमलेश सिंह ने हुसैनाबाद अंचलाधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, मंत्री ने कहा चलते सत्र में जांच कर होगी कारवाई 

kamlesh.jpg

द फॉलोअप डेस्क
विधायक कमलेश सिंह ने हुसैनाबाद के अंचलाधिकारी एन के राम पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से गंभीर आरोप लगाया है। उन्होनें कहा कि हुसैनाबाद अंचलाधिकारी ने 1956-57 से अभी तक का राशिद एक साथ ही काट दिया है। जिसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होनें कहा कि ऐसे पदाधिकारी पर कठोर करवाई होनी चाहिए।

दो सप्ताह के भीतर जांच कर हो करवाई

कमलेश सिंह ने यह भी कहा की यदि उनका आरोप गलत साबित हुआ तो वह सदन से इस्तीफा दे देंगे। जवाब में प्रभारी मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि पूरे मामले की जांच पलामू उपायुक्त से कराकर 3 सप्ताह में रिपोर्ट देंगे। मंत्री के जवाब पर विधायक कमलेश सिंह ने कहा कि 3 सप्ताह नहीं दो सप्ताह के भीतर जांच कर करवाई हो। सदन में सवाल आने के बाद भी जब भ्रष्ट पदाधिकारी को बचाया जाएगा तो इस सदन का क्या औचित्य रहेगा। इसपर मंत्री ने कहा कि चलते सत्र में ही जांच कर जवाब दिया जाएगा और करवाई भी होगी।