द फॉलोअप डेस्क
जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। उन्होंने दिवंगत शिबू सोरेन भावभीनी श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुआल्कात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों को ढांढस बंधाया। साथ ही ग्रामवासियों से भी मुलाकात कर दुःख की इस घड़ी में अपनी सहभागिता प्रकट की। मंगल कालिंदी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
.jpeg)