logo

रांची : विधायकों ने की  बंधु तिर्की से मुलाकात, कहा हम सब इस मुश्किल घड़ी में आपके साथ

FDTSYTUYI.jpg

रांचीः
सीबीआई कोर्ट का फैसला आने के बाद आज जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, भाजपा के सारठ से विधायक रणधीर सिंह ने पूर्व मांडर विधायक बंधु तिर्की से मिलकर उन्हें सांत्वना दी एवं कुशलक्षेम जाना। तीनों विधायकों ने कहा कि इस कठिन घड़ी में हम आपके साथ हैं। कोर्ट के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी।


हमेशा जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे
जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि बंधु तिर्की झारखण्ड की राजनीति के एक मजबूत स्तम्भ हैं। वो गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों की आवाज़ हैं। विधानसभा में वो हमेशा जनहित के मुद्दों को पूरी मज़बूती से उठाते रहे हैं। लेकिन अब सदन में उनकी आवाज़ की कमी खलेगी। बंधु तिर्की एक योद्धा हैं। चाहे सदन में हो या न हो, वो हमेशा जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे। वो हमारे प्रेरणाश्रोत हैं। ये राज्य आदिवासियों का है लेकिन भाजपा वाले आदिवासियों से क्यों डरते हैं ये सोचने का विषय।


आपकी कमी खलेगी
बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि अदालत के फैसले का सम्मान करता हूं। उच्च न्यायालय में इस फैसले के खिलाफ अपील की जाएगी। बंधु तिर्की जी राज्य के वरिष्ठ एवं सर्वमान्य नेता हैं। उनकी कमी हम सभी को विधानसभा में खलेगी।


आपने हमेशा मार्गदर्शन किया 
सारठ विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि बंधु तिर्की जी हम सभी का बड़े भाई की तरह मार्गदर्शन करते हैं। राज्यहित से जुड़े विषयों अक्सर हमारी चर्चा होती है। विधानसभा सत्र के दौरान भी हम कठिन विषयों पर एक दूसरे से चर्चा कर उसका हल निकालते थे। अदालत के फैसले से थोड़ी चिंता जरूर हुई है लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि बंधु दा को न्याय जरूर मिलेगा। तीनों विधायकों ने कहा कि इस कठिन परिस्थिति में हमसब बंधु तिर्की  के साथ हैं। उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नही है।