logo

Jharkhand : दुमका में  मॉ'ब लिं'चिंग, चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पी'ट-पी'ट'कर मा'र डाला

Mob_lynching.jpg

दुमका:
झारखंड के दुमका जिले से आए दिन अपराध की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इस बार जिले से मॉब लिंचिंग की घटना (Mob Lynching Incident) सामने आई है। मामला दुमका के तालझारी स्थित कपरजोरा गांव (Kaparjora village at Taljhari) की है। जहां भीड़ में चोरी का आरोप लगाकर एक व्यक्ति को पेड़ से बांधकर पीट-पीट कर मार डाला (tied to a tree and beaten to death )। मृतक का नाम सुरेश यादव और वो सरैयाहाट स्थित अमघट्टा गांव का रहने वाला है। ग्रामीणों का कहना है कि सुरेश यादव गांव में चोरी करने के बाद भाग रहा था। इस क्रम में सैंकड़ो ग्रामीण उसका पीछा करने लगे।जिसके उसे पकड़ पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना के बाद पुलिस एक्टिव हुई है (Police is activated), सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पेड़ से बंधे मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा है। 

चोरी कर कर भाग रहा था मृतक- ग्रामीण
घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे की है। ग्रामीणों का कहना है कि सुरेश चोरी कर कर भाग रहा था। इसी क्रम में कुछ ग्रामीणों ने उसका पीछा किया। तभी सुरेश बचने के लिए मुकेश यादव के घर के बाहर खड़ा हो गया। वहीं मुकेश की पत्नी पूर्णी देवी का कहना है कि वह सुबह बच्चे को शौच कराने जैसे ही कमरे से बाहर आए कि पहले से ही दरवाजे पर खड़े सुरेश ने उसे पकड़ लिया। इस पर वह डर से बेहोश हो गई जब उसे होश आया तो देखा कि सुरेश मृत अवस्था में उसके घर के बाहर पेड़ आम के पेड़ से बंधा पड़ा था।

लूटपाट,छेड़खानी के मामले में कई बार जेल जा चुका है मृतक
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सुरेश को मुकेश के घर के पास हमने पकड़ा लिया।उसे एनपीएम कपरजोरा विद्यालय के पास पेड़ में बांध कर जमकर पीटा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। मृत सुरेश यादव का पैतृक गांव सरैयाहाट थाना क्षेत्र स्थित अमघट्टा है, जो कपरजोरा से एक किमी की दूरी पर मोतिहारा नदी के उस पार है। वहीं ग्रामीणों का यह भी कहना है कि मृतक लूटपाट,छेड़खानी के मामले में कई बार जेल जा चुका है।


पुलिस जांच में जुटी
वहीं जरमुंडी एसडीपीओ शिवेंद्र से जब मामले के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि कपरजोरा गांव में मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। चोरी की नीयत से पहुंचे एक व्यक्ति की ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीट-पीट कर हत्या कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।