logo

झारखंड का नाम सुनते ही नोटों का पहाड़ सामने आता है, मैं उनको ढूंढ रहा हूं जिनका यह पैसा हैः मोदी

ुपोोू.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
प्रधानमंत्री मोदी आज चुनावी संबोधित करने के लिए जमशेदपुर के घाटशिला आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा जमशेदुपर यह केवल एक शहर नहीं है। यह जमशेदुपर विविधताओं से भरा मिनी हिंदुस्तान है। इसलिए जमशेदपुर का आशीर्वाद मिलना ऐसा लगता है जैसे पूरा देश आशीर्वाद दे रहा है। आपका उत्साह बता रहा है जमशेदुपर में चार जून को क्या परिणाम आने वाला है। साथियों मैं बहुत सालों तक भाजपा के सांगठन का काम करता था। कोई मुझे कहे कि चुनावी रैली है सुबह 11 बजे रख लो तो मैं हाथ जोड़कर कहता था कि 11 बजे कौन आएगा। 10, 11 बजे इतनी बड़ी रैली करना लोहे के चने चाबना जैसा होता है। यह रैली जनजागृति का पर्व है। मैं आपका आभारी हूं। साथियों लोकसभा चुनाव देश के भविष्य को सशक्त बनाना, मजबूत बनाना वर्तमान पीढ़ि और आने वाले पीढि़यों का भी भविष्य तय करेगा। ये देश का भविष्य कैसे तय होगा। चुनाव में देश की अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए कि नहीं। चुनाव में उद्योगों की बात होनी चाहिए कि नहीं। साथियों चुनाव में राष्ट्रीय सुरक्षा की बात होनी चाहिए की नहीं। चुनाव में युवाओं की बात होनी चाहिए की नहीं। लेकिन कांग्रेस वाले झामुमो वाले को इनसब से कोई मतलब नहीं है। इन्हें विकास का क,ख,ग घ भी मालूम नहीं है। 


सिर्फ झूठ बोलना जानते हैं कांग्रेस 
ये बस इतना जानते हैं कि झूठ बोलो, जोर से बोलो, इधर भी बोलो, खड़े खड़े बोलो, नाच-नाच के बोलो। इनकी मुद्दा है गरीब की संपत्ती का एक्स रे करेंगे। मोदी जी को गाली देंगे। आपकी संपत्ती छिनेंगे। इससे ज्यादा ये सोच नहीं सकते हैं। इंडि गठबंधन वाले आपसे झूठ बोलते हैं। इनकी सच्चाई पूरा देश जान गया है। इसलिए पूरा देश कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। झारखंड जैसा राज्य खनिज संपदा में इतना अमीर है कि आप कल्पना नहीं कर सकते। फिर भी यहां इतनी गरीबी क्यों है। दुर्भाग्य देखिए आज झारखंड का नाम सुनते ही कौन सा दृश्य सामने आता है। नोटो के ढेर। नोटों का पहाड़ा सामने आता है। याद करो हर तो हर पल नोटों के ढे़र दिखता है। इसलिए यहां के  अफसर जेल में है, मुख्यमंत्री जेल में सड़ रहे हैं। सामान्य लोगों को गरीब रखकर अपने घरों में काली कमाई का अंबर लगा रखा है। कांग्रेस झामुमो ने हमारे झारखंड को हर मौके पर लूटा है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस ने पूंजी घोटाला किया। कोयला घोटला किया। कांग्रेस ने लूट पर रिकॉर्ड बनाए। 


पैसा लौटा दूंगा जिनका है
आरजेडी वालों ने भी गरीब की जमीन छीन ली। बदले में नौकरी का वादा किया। झामुमो ने यही चरित्र कांग्रेस और आरजेडी से सीखा है। झामुमो ने झारखंड में जमीन घोटाला किया। इन लोगों ने हमारे गरीब आदिवासियों की जमीन छीनी। सेना की जमीन हड़पने की कोशिश की। इनके घरों से नोटो के पहाड़ बरामद हुए हैं वह किसके पैसे हैं। आपका है कि नहीं है। इसके मालिक आप है कि नहीं है। ये आपका पैसा है। भोले भाले आदिवासी भाई बहनों का पैसा है। जो इन लोगों ने लूटा है। क्या इनलोग अपने काली कमाई में से आपके बच्चों को एक भी रूपया देते क्या। अरबों खरबों लूट लेंगे वकील को दे देंगे। और अदालत से निकल जाएंगे। मोदी इन बेइमानों के ठिकानों से पैसा बरमद करा रहा है। झारखंड के भाई बहन नोटों के जो पहाड़ मैं पकड़ रहा हूं ना मैं सरकार की तिजोरी में लो जाने के लिए नहीं कर रहा हूं। मैं ये खोजूंगा कि ये पैसै किसके थे। अगर पक्का हो जाएगा कि ये पैसे किसके हैं तो मैं उनको लौटा दूंगा। मैं कानूनी सलाह ले रहा हूं। जो गरीब का पैसा है जिसके हक का पैसा है। उसको वापस मिले। पूरी दुनिया जानती है देश की उन्नति के लए उद्दोग जरूरी है। लेकिन कांग्रेस पार्टी उद्दोग करने वाले को देश का दुश्मन मानती है। कांग्रेस और झामुमो को देश के उद्योग से मतलब नहीं है। उन्हें भ्रष्टाचार से मतलब है। 
 

Tags - PM Modi Prime Minister Modi Modi in Ghatshila Modi ji's news Modi ji news Modi in Jharkhand