logo

झारखंड में फिर मॉनसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

monsoon_2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में मॉनसून फिर से सक्रिय नजर आ रहा है। इसको लेकर मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही कृषी और कृषक के लिए भी विषेश बुलेटीन जारी किया गया है। गंगा नगर, रोहतक, दिल्ली, कानपुर, पुरुलिया होते हुए दीघा तक बने मानसूनी टर्फ लाइन की वजह से प्रदेश में बारिश हो रही है। जिसकी वजह से राज्य के कई जिलों के लिए 16 अगस्त को भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 17 और 18 अगस्त के लिए राज्य के 8-9 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

16 अगस्त को राज्य के गुमला, रांची, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसकी जानकारी मौसम विभाग ने दी है। साथ ही कहा है कि कई जिलों में बारिश की प्रबल संभावना है। 
वहीं, 17 अगस्त को राज्य के लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो और धनबाद जिला में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और 18 अगस्त को मौसम विभाग ने लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़ और बोकारो जिला के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

भारी से अत्यधिक बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभान ने कृषी-बागवानी  की फसल और वृक्षारोपण को मामूली नुकसान और निचले इलाके में जलजमाव की संभावना व्यक्त की  है। साथ ही जलनिकासी की उचित व्यवस्था, तैयार हो चुके फल एवं सब्जियों के तुड़ाई कर सुरक्षित स्थान पर रखने और जल जमाव वाली क्षेत्र में जाने से बचने की सलाह दी है। 
आपको बता दें कि पिछले 24 घंट में राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है जबकि कई इलाकों में भारी वर्षा की भी सूचना है। सबसे अधिक बारिश लातेहार के नेतरहाट में 75 mm रिकॉर्ड किया गया है। जिस दौरान अधिकतम तापमान गोड्डा में 36.9 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान 23.4 डिग्री रांची में रिकॉर्ड किया गया।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड ले़टेस्ट न्यूज मॉनसून अपडेट मौसम विभाग Jharkhand News Jharkhand Latest News Monsoon Update Meteorological Department