logo

इस बार झारखंड में देरी से दस्तक देगा मानसून, किसानी पर पड़ेगा सीधा असर

BARISH3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
इस बार झारखंड में मानसून देरी से दस्तक दे सकता है। हालांकि देश में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के प्रवेश के संकेत मिलने लगे है। इस बार केरल में भी मानसून के 4 दिनों की देरी से पहुंचने का पूर्वानुमान है। आमतौर पर 1 जून तक मानसून केरल पहुंच जाता है लेकिन इस बार 4 जून तक प्रवेश कर सकता है। इसका असर झारखंड में भी होगा।  झारखंड में मानसून 15 जून तक प्रवेश कर जाता है। लेकिन इस बार 20 जून तक राज्य में प्रवेश करने की संभावना है। देर से मानसून आने पर बारिश सामान्य से कम होती है। पिछले साल भी 18 जून को मानसून ने झारखंड में प्रवेश किया था। इस बार की लेटलतीफी का बड़ा कारण मौसम परिवर्तन को माना जा रहा है। हालांकि जून के दूसरे सप्ताह में प्री मानसूम बारिश हो सकती है। 


देरी हुई तो किसानी होगी प्रभावित
अगर इस साल सामान्य से कम बारिश हुई है और इसका सीधा असर खेली पर पड़ेगा । दरअसल राज्य में मानसून में 1022.9 मिमी बारिश को सामान्य माना जाता है। मौसम विज्ञान केंद्र के पिछले 9 साल के आंकड़ों को देखें तो सात वर्ष यहां मानसून देरी से पहुंचा है जबकि 2016 व 2021 को छोड़ दें तो हरेक बार सामान्य से कम बारिश हुई है। 2018 में मानसून 25 जून को झारखंड में पहुंचा था और उस बार सबसे कम 784.4 मिमी बारिश हुई थी। इस बार भी मानसून के देरी से आने की संभावना है। ऐसे में किसानों की परेशानी बढ़ेगी, समय पर बुआई हो पाएगी या नहीं इसके लिए किसानों को चिंता हो रही है। 


हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N