logo

पुलिस की दबंगई के कारण बंद हैं कटकमसांडी की 1000 से अधिक दुकानें, जानें क्या है मामला

police_pe_gussa.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग के कटकमसांडी बाजार स्थित गंगा बाबा नाश्ता होटल के बाहर एक पुलिसकर्मी द्वारा गलत तरीके से मोटरसाइकिल पार्किंग किए जाने के मामले को कटकमसांडी थाना प्रभारी ने दादागिरी कर दहशत का माहौल बना दिया। वहीं थाना प्रभारी ने होटल में रखें महज डेढ़ बोरी जलावन कोयले को लेकर संचालक से स्पष्टीकरण मांगने लगा। इसके साथ ही संचालक को कई अपशब्द भी कहे और घमकी भी दी। थाना प्रभारी ने कहा कि डेढ़ बोरी कोयले को 20 बोरी बना देंगे और एफआईआर कर जेल भेज देंगे। इस घटना के बाद कटकमसांडी बाजार क्षेत्र के व्यवसाय भयभीत हो गए। साथ ही पूरे प्रखंड क्षेत्र में यह बात आग की तरह फैल गई। जिसके बाद कटकमसांडी क्षेत्र की जनता ने कटकमसांडी थाना प्रभारी के आचरण के विरोध में बिगुल फूंकने का मन बना लिया। सोमवार को कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र की जनता थाना प्रभारी के मनमानी रवैया के खिलाफ सड़क पर उतर गई। 


होली में बाजारों में फैला रहा संन्नाटा
सोमवार को कटकमसांडी बाज़ार में सुबह से ही संन्नाटा दिखा। होली का महत्वपूर्ण त्यौहार होने के बावजूद भी यहां एक भी दुकान नहीं खुली। लोग शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठ गए। करीब 1000 दुकानें बंद रही। इस आंदोलन को तब और बल मिल गया जब जनता की दर्द सुनने हजारीबाग सदर विधायक मनीष जयसवाल आगे आ गए। घटना के बाद ही सदर विधायक मनीष जायसवाल रविवार की देर शाम को कटकमसांडी बाजार पहुंचे। जहां भुक्तभोगी समेत अन्य व्यापारियों और आम जनों से कटकमसांडी थाना प्रभारी की दादागिरी की कहानी सुनकर वे दंग रह गए। 
बात करने पहुंचे पुलिस अधिकारी
वहीं आंदोलनकारियों से पुलिस अधिकारी घंटों वार्ता करने की कोशिश में जुटे रही। लेकिन आंदोलनकारी थाना प्रभारी के खिलाफ नारा बुलंद करते हुए उन्हें यहां से तत्काल हटाने और न्यायोचित कानूनी कारवाई करने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस पदाधिकारियों को भुक्तभोगी के द्वारा आवेदन दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि जनहित में उचित कार्रवाई अवश्य की जाएगी ।


जब तक थाना प्रभारी हटाए नहीं जाते आदोलन जारी रहेगा
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि पुलिसिया दबंगई के कारण आज होली के अवसर पर जहां लाखों रुपए का कारोबार होता है वैसे में दुकान बंद कर व्यवसाय धरने पर बैठे हुए हैं। इसके कारण पूरी तरह से कटकमसांडी थाना प्रभारी हैं। उन्होंने कहा कि जब तक थाना प्रभारी हटाए नहीं जाते तब तक हम लोग का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा की हजारीबाग की धरती पर किसी भी अनैतिक व जोर जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


थाना प्रभारी के रवैये से पूरा प्रखंड परेशान
पीड़ित गंगानाथ ने कहा कि पुलिस जबरन कटकमसांडी के दुकानदारों पर अत्याचार करती है। उन पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दी है। जब भी कोई त्यौहार आता है तो पुलिस की दबंगई अक्सर देखा जाता है। खासकर थाना प्रभारी आनंद आजाद के रवैया से पूरा कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के लोग परेशान हैं। धरने में पहुंचे प्रखंड क्षेत्र के प्रमुख, उपप्रमुख सहित कई मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और अन्य वर्ग के लोगों के अलावे आमजनों ने भी कटकमसांडी थाना प्रभारी के अनैतिक रवैया के खिलाफ उबाल देखा गया ।