द फॉलोअप डेस्क
देशभर में एकबार फिर से कोरोना ने पैर पसाने शुरू कर दिए है। ताजा आंकड़ों की बात करें तो 126 दिन बार एक बार कोरोना के 843 से अधिक मामले सामने आए है। वहीं पिछले 24 घंटे में कुल 4 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें से झारखंड और महाराष्ट्र में एक-एक वहीं केरल में दो लोगों की मौत हुई है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,799 तक पहुंच गया है।

संक्रमितों की कुल तादाद का 0.01 प्रतिशत
मंत्रालय के मुताबिक, देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 5,839 है, जो संक्रमितों की कुल तादाद का 0.01 प्रतिशत है। वहीं, संक्रमण से उबरने वालों की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोविड-19 को मात देने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,41, 58, 161 हो गई है। वहीं, मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत आंकी गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।
सरकार ने जारी की एडवाजरी
बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्र सरकार ने एडवायजरी जारी कर दी हैं। केंद्र ने संक्रमण के मामलों को बढ़ने से रोकने के के लिए छह राज्यों - महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक से risk assessment-based approach अपनाने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इन राज्यों को लिखे एक पत्र में कहा, कुछ राज्य हैं, जहां बड़ी संख्या में मामले आ रहे हैं जिससे यह संकेत मिलता है कि संक्रमण का संभावित स्थानीय प्रसार हो रहा है।

इन राज्यों में बढ़ रहे मामले
रिर्पोट्स के अनुसार देश के इन राज्यों से संक्रमित के मामले लगातार सामने आ रहे है। इनमें महाराष्ट्र कर्नाटक,केरल,तेलंगाना,आंध्र प्रदेश,चंडीगढ़,दिल्ली,गोवा,गुजरात,हरियाणा,हिमाचल,जम्मू कश्मीर,झारखंड,लद्दाख,ओडिशा,पांडिचेरी,पंजाब,राजस्थान,तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT