द फॉलोअप डेस्क
राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए उत्कृष्ट विद्यालय में एडमिशन कराने के लिए निर्धारित सीट से करीब तीन गुणा अधिक आवेदन आ गए हैं। हर पैरेंट्स की ख्वाहिश है कि उनके बच्चे का एडमिशन इस स्कूल में हो। बताया जा रहा है कि 12146 उपलब्ध सीट की तुलना में 41 हजार से अधिक आवेदन आ गए हैं। मालूम हो कि पहले 17 मई तक आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित थी। तब निर्धारित सीट की तुलाना में करीब 246 प्रतिशत अधिक आवेदन आए थे। जो लोग आवेदन नहीं कर सकें हैं उनको दोबारा 25 मई तक का मौका दिया गया था। बताते चलें कि झारखंड में पहली बार सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर उत्कृष्ट विद्यालय बनाने की मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयास के बाद अभिभावकों में अपने बच्चे-बच्चियों के नामांकन को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है। वे इस पहल के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सराहना भी कर रहे हैं।
30 जनू को होगी चयन परीक्षाद्य
चयन परीक्षा 30 मई को आयोजित की जाएगी। प्रथम मेधा सूची 7 जून को जारी होगी। जबकि, 12 जून से मेधा सूची के अनुसार नामांकन शुरू हो जाएगी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT