logo

बड़ी खबर : पेड़ में फंदे से लटकी मिली मां-बेटे की लाश, बेटी का शव तालाब में मिला

ूााल4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गिरिडीह से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जिले के तिसरी प्रखंड के लोकाय-नयनपुर थाना क्षेत्र में मां और उसके दो बच्चों का शव बरामद हुआ है। बरदौनी तालाब के पास पेड़ पर मां और बेटे का शव फंदे से लटका मिला। वहीं बेटी का शव तालाब से बरामद हुआ है। मृतकों की पहचान बरदौनी गांव निवासी रेणु टुडू (29), बेटी सरिता हेम्ब्रम (8) और बेटे सचित हेम्ब्रम (6) के रूप में हुई है। 


बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने सबसे पहले मंगलवार की सुबह तालाब के किनारे पेड़ पर रेणु टुडू और सचित हेम्ब्रम का शव लटका देखा। जिसके बाद लोग मौके पर जमा हो गये। इसी दौरान ग्रामीणों ने चारो हेम्ब्रम की बेटी सरिता हेम्ब्रम का शव तालाब में देखा। ग्रामीणों ने ही शव को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 


ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। आस पास के लोगों ने हत्या की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।