logo

पटवन करते कुएं में गिरा बेटा, बचाने के लिए कूदी मां; दोनों की मौत

a592.jpeg

रांची:

रांची के अनगड़ा में एक दुखद हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाड़ी में मिर्ची और साग की फसल की सिंचाई करते समय कुएं में गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 38 वर्षयी पिंकी देवी और 11 वर्षीय अनुराग मुंडा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मां-बेटा, बाड़ी में बने कुएं से पानी निकालकर पटवन कर रहे थे। तभी बाल्टी खींचने के दौरान कुएं पर रखा लकड़ी का तख्ता टूट गया। इसकी वजह से तख्त पर खड़ा अनुराग कुएं में जा गिरा।

बेटे को बचाने के लिए कूदी थी मां
बेटे अनुराग को कुएं में गिरता देख मां पिंकी ने छलांग लगा दी। हो-हल्ला सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और दोनों को बाह निकाला। ग्रामीणों के सहयोग से परिजन दोनों को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। एक साथ 2 लोगों की मौत से परिवार सन्न रह गया। मां और बेटे की मौत से पूरा गांव मर्माहत है।

अनगड़ा पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।