logo

मरम्मत के दौरान गिरी दीवार,मां-बेटा दबे; इलाक के दौरान महिला की मौत

dewar_giri.jpg

द फॉलोअप डेस्क(अरविंद सिंह)
अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनानगर गांव में घर की दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम बिनोता देवी है। वहीं महिला का 15 साल का बेटा भी दीवार गिरने से दब गया था। उसकी हालत गंभीर है। रिम्स में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घर की मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान कच्ची दीवार गिर गई। जिसके नीचे मां-बेटे दब गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 


दीवार कमजोर होने के कारण गिरी
  घटना शनिवार दोपहर की है। मिली जानकारी के अनुसार दीवार कमजोर होने के कारण गिर गई। जिसके नीचे मां-बेटे दब गए। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लेकर जाया गया। जहां इलाज के महिला की मौत हो गई। वहीं लड़के का इलाज जारी है। 

Tags - JharkhandJharkhand newsArki newsArki news in Hindi