logo

रांची : सड़क दुर्घटना की संख्या कम करने का लक्ष्य, IIT मद्रास और परिवहन विभाग के बीच हुआ MoU

mou2.jpg

रांची:
राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में मानव मृत्यु दर को कम करने के लिए  IIT मद्रास (IIT Madras) और झारखंड सड़क सुरक्षा एवं परिवहन विभाग (Jharkhand Road Safety and Transport Department) के बीच MoU पर हस्ताक्षर किया गया। इसके आधार पर IIT मद्रास सरकार की सड़क दुर्घटना की संख्या और उससे होने वाली मृत्यु को कम करने के लिए एक वैज्ञानिक प्रवर्तन दृष्टिकोण को लागू करने में सहायता करेगी।

किया गया सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
झारखंड सड़क सुरक्षा एवं  परिवहन विभाग के लिए तकनीकी सुविधाएं, अनुसंधान तथा हितधारक विभागों के लिए कार्यशाला सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्य प्रणाली को विकसित करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के साथ सड़क सुरक्षा परिवहन विभाग और झारखंड सरकार द्वारा आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में लीड एजेंसी, सड़क सुरक्षा, परिवहन विभाग के सभी पदाधिकारियों,सड़क सुरक्षा से जुड़े पुलिस पदाधिकारी, मोटर यान निरीक्षक तथा पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए।कार्यशाला में दुर्घटना स्थल पर दुर्घटना ऑडिट करना और सड़क दुर्घटनाओं के तीन मुख्य घटक मानव, वाहन और सड़क के वातावरण को ध्यान में रखते हुए एक व्यापक और वैज्ञानिक दुर्घटना जांच विकसित करने के बारे में चर्चा की गई।

 

वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान मे रखकर भविष्य की रूपरेखा तैयार करने की आवश्यकता

कार्यशाला में मोटर यान निरीक्षक तथा पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा उठाए गए सड़क सुरक्षा से संबंधित सवालों तथा समस्याओ पर परस्पर विचार विमर्श किया गया तथा उनके समाधान हेतु अग्रेतर योजना बनाकर वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान मे रखकर भविष्य की रूपरेखा तैयार करने के लिए आवश्यक क्रियाकलापों के बारे में चिंतन किया गया । इसके बाद, सड़क सुरक्षा के सभी पहलुओं को शामिल करते हुए एक विस्तृत दुर्घटना जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें राज्य के सभी सड़क समेत, ब्लैक स्पॉटस पर दुर्घटनाओं  के रोकथाम के उपाय शामिल होंगे।