logo

दुमका : गैंगरेप पीड़िता से मिले सांसद-विधायक, एक ने सरकार पर लगाया आरोप, दूसरे ने किया बचाव

Untitled3.jpg

दुमका:
दुमका के रामगढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव में 14 साल की बच्ची के साथ 14 जनवरी को सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी थी। इस मामले में पुलिस ने 6 में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इधर पीड़िता के हालत में भी सुधार बताया जा रहा है। फिलहाल वह डॉक्टर के निगरानी में है।वहीं दुमका सांसद सुनील सोरेन पीड़िता का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे। इसके साथ ही पीड़िता से मिलने झामुमो विधायक सीता सोरेन भी अस्पताल पहुंचे।


ऐसी घटनाओं के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार
दुमका सांसद सुनील सोरेन से मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि दुमका में लगातार महिला हिंसा में बढ़ोतरी हो रही है। यहां बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं है। ऐसी स्थिति के लिए पूरी तरह से झारखंड सरकार जिम्मेदार है। क्योंकि अपराधियों का मनोबल सरकार ने बढ़ा दिया है। अपराधियों को किसी तरह का डर नहीं है। सांसद ने कहा कि इस मामले में वह संसद तक ले जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार के साथ है और हर संभव मदद करेगी।

ऐसे घटनाओं को रोकने के लिए समाज को आगे आना होगा
सीता सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इसके लिए अभिभावकों का संस्कार जिम्मेदार है। जिन्होंने ऐसी घटना को अंजाम दिया है। अभिभावकों ने अपने पुत्र को शिक्षा प्रदान नहीं की है। सीता सोरेन ने कहा कि सांसद सुनील सोरेन जिस तरह ऐसी घटनाओं के लिए झारखंड सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं यह गलत सरकार अपना काम कर ही रही है। जो भी घटना हो रही है उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो रही है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समाज को आगे आना होगा।

2 दिनों तक बात छिपाए रखा
बता दें कि  14 जनवरी को पीड़िता अपने गांव में सोहराय मना रही थी। देर शाम तक डांस चल रहा था। तभी 6 युवक उसे उठा कर ले गए। सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गया। यह बात 2 दिन तक घरवालों और गांववालों ने छिपाए रखा। जब बच्ची की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई तब यह बात सामने आई।