logo

सांसद बीडी राम ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात, पलामू के रास्ते वंदे भारत ट्रेन चलाने का किया अनुरोध

PALAMUSANSAD.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

सांसद विष्णु दयाल राम गुरुवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलकात की. सांसद ने रेलमंत्री से पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे से संबंधित महत्वपूर्ण मांगों पर विस्तार से चर्चा की। सांसद विष्णु दयाल राम ने बताया कि रेलमंत्री से पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत डालटनगंज,गढ़वा रोड रुट पर वन्दे भारत ट्रेन को चलाने का अनुरोध किया। रेलमंत्री ने उक्त मांग पर सहमति प्रदान करते हुए कहा कि फिलहाल इस रुट पर सप्ताह में एक दिन वंदे भारत ट्रेन को चलाने का निर्णय बहुत जल्द लिया जाएगा। अगर पैसेंजर की संख्या अच्छी रही तो इस रुट पर वंदे भारत ट्रेन को विस्तारित किया जाएगा। 

जानकारी हो की 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे टाटानगर रेलवे स्टेशन से 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखायेंगे। इसी को लेकर पलामू सांसद ने केंद्र रेल मंत्री से बातचीत की। सांसद ने COVID-19 को दौरान बंद हुई पैसेंजर ट्रेन बरवाडीह-चोपन-चुनार को फिर से चलाने की भी मांग की है। बता दें की COVID-19 में इस ट्रेन के बंद होने के कारण पालामू के 11 रेलवे स्टेशन के यात्रियों को आवगमन करने में काफी मुश्किल होती है। रेल मंत्री ने इस ट्रेन के परिचालन के लिए भी सहमति दे दी है।


 

Tags - पलामू पलामू  सांसद विष्णु दयाल राम केंद्र रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव Palamu Palamu MP Vishnu Dayal Ram Union Railway Minister Ashwini Vaishnav