logo

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले सांसद संजय सेठ, इन बातों से कराया अवगत

sanjay_seth5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आज नई दिल्ली में सांसद संजय सेठ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सांसद ने उन्हें परीक्षा पे चर्चा से जुड़ी चित्रकला प्रतियोगिता, अन्न होली मिलन समारोह, सांसद खेल महोत्सव सहित अपनी अन्य राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया। 


जेपी नड्डा ने सांस्कृतिक महोत्सव की सराहना की
सांसद ने मई में आयोजित होने वाले सांसद सांस्कृतिक महोत्सव की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी। महोत्सव का ब्रोचर उन्हें अवलोकन हेतु दिया और इसका उद्देश्य बताया। नड्डा ने सांसद के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव की सराहना की और अपनी शुभकामनाएं भी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद संजय सेठ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को हमने अपनी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी दी है। सांस्कृतिक महोत्सव के उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी अपना मार्गदर्शन दिया है और इसकी प्रशंसा की है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्षेत्र के सभी कलाकारों, कलाप्रेमियों के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT