रांची:
रांची के राजकुमार और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों अपने घर में हैं। माही JSCA की ओर से आयोजित कंट्री क्लब टेनिस प्रतियोगिता में तीसरी बार विजेता बने हैं। उन्होंने अपने जोड़ीदार सुमित बजाज के साथ मिलकर सभी प्रतिद्वंदियों को हराते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। माही ने अपनी विजेता ट्रॉफी लेने के बाद टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चों के बीच अपना एमएस धोनी अकैडमी का मिनिएचर बल्ला उपहार स्वरूप (Dhoni Academy's miniature bat distributed as a gift) बांटा। बता दें कि सभी बल्ले में धोनी के हस्ताक्षर हैं। माही से उपहार पाकर बच्चे काफी खुश दिखे।

धोनी के देखने के लिए दर्शकों की भी भारी भीड़
प्रतियोगिता कंट्री क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित की जा रही थी। रांची के JSCA टेनिस टूर्नामेंट में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जोड़ीदार सुमित बजाज के साथ शानदार खेल का प्रदर्शन किया। धोनी ने क्रिकेट के मैदान की तरह यहां भी अपने शानदार खेल के प्रदर्शन से लोगों का मन जीत लिया। धोनी के जोड़ीदार सुमित बजाज ने बताया कि वह बहुत फोकस होकर खेलते हैं। जेएससीए स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक टेनिस कोर्ट पहुंचे थे। धोनी की वजह से दर्शकों की भी भारी भीड़ थी। टेनिस सीखने वाले बच्चे भी बड़ी संख्या में धोनी को देखने पहुंचे थे।

5 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया था संन्यास
एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 2019 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। 41 साल के एमएस धोनी ने 350 वनडे, 98 टी20 इंटरनेशनल और 90 टेस्ट मैच खेलकर 17266 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया तीन आईसीसी खिताब जीतने में सफल रही थी।